Hindi NewsUP NewsStanding Jagmohan temple will not allow darshan at Banke Bihari temple committee has imposed ban
जगमोहन में खड़े होकर बांके बिहारी मंदिर में नहीं कर सकेंगे दर्शन, कमेटी ने लगाई रोक, रास्ता भी होगा बंद

जगमोहन में खड़े होकर बांके बिहारी मंदिर में नहीं कर सकेंगे दर्शन, कमेटी ने लगाई रोक, रास्ता भी होगा बंद

संक्षेप:

बांकेबिहारी महाराज मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी ने जगमोहन में खड़े होकर दर्शन कराने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही जगमोहन से चंदन कोठरी को जाने वाले रास्ता को भी बंद किए जाने का फैसला किया है।

Nov 21, 2025 10:12 pm ISTDinesh Rathour वृंदावन (मथुरा)
share Share
Follow Us on

ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी ने जगमोहन में खड़े होकर दर्शन कराने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही जगमोहन से चंदन कोठरी को जाने वाले रास्ता को भी बंद किए जाने का फैसला किया है। शुक्रवार को कमेटी के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मुकेश मिश्रा ने मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शनार्थियों के भीड़ प्रबंधन में गोस्वामीजनों/सेवादारों द्वारा सहयोग न किए जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जगमोहन स्थल पर दोनों ओर दर्शनार्थी सीढ़ियों से चढ़कर जगमोहन कटहरा पर लटककर दर्शन न करने पाएं, इससे व्यवस्था ख़राब हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमेटी ने पूर्व में जगमोहन के दाईं ओर महिलाओं और बाईं ओर पुरुष श्रद्धालुओं को दर्शन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा न होते देख, कमेटी ने जगमोहन में ऊपर किसी भी दर्शनार्थी अर्थात महिला, पुरुष, बच्चे व बच्चियों का प्रवेश निषिद्ध कर दिया। इसके साथ ही जगमोहन के बगल के कमरे में देहरी पूजन की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। निरीक्षण के दौरान कमेटी सदस्य ने तोष खाने के पुराने एवं जंग लगे दरवाजे के बाहर की तरफ एक अन्य स्टील का मजबूत दरवाजा लगाने के निर्देश दिए।

गणेश मंदिर से हटवाए ताले

श्री बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या पांच के पास स्थित श्री गणेश मंदिर पर ताला लगाने के मामले में कमेटी के सदस्य जस्टिस मुकेश मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि प्रबंधक द्वारा कमेटी के नामित सदस्य दिनेश गोस्वामी के मौखिक निर्देश पर ताले लगाए गए थे। मंदिर के सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि ताले लगाने से सेवा पूजा में व्यवधान हो रहा है तो जस्टिस मिश्रा ने तत्काल तालों को खोलने और मंदिर पर स्थापित दान पात्र को भगवान के स्थल के सामने व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्देश दिए कि सेवा पूजा के लिए मंदिर पर एक सेवादार से अधिक उपस्थित नहीं रहेंगे। दान पात्र पर स्पष्ट रूप से देवनागरी लिपि में दान पात्र का उल्लेख किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:एसआईआर में लापरवाही पर तगड़ा ऐक्शन, बहराइच के बाद अब रामपुर में 5 बीएलओ सस्पेंड
ये भी पढ़ें:राम मंदिर पर पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण, पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |