भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में दो जगह धंसा मंच, माला पहनाने के चक्कर में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे

बाराबंकी/अयोध्या
Follow us on Google News
share

भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान दो जगह मंच धंस गया। मंच पर जरूरत से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचने के कारण हादसा हो गया। हालांकि महामंत्री बाल-बाल बच गए।

barabanki news
भाजपा महामंत्री के स्वागत के दौरान मंच धंसा

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी और अयोध्या में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के दौरान अचानक से हादसा हो गया। हरीश के स्वागत को लेकर कई जगह समारेाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसे ही कार्यकर्ता हरीश द्विवेदी को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़े तो मंच ही धंस गया। जिससे मंच पर मौजूद कार्यकर्ता भरभराकर गिर गए। मंच टूटते ही अफरा-तफरी मच गई। मंच के आसपास खड़े कार्यकर्ता दौड़ पड़े। हालांकि हरीश द्विवेदी बाल-बाल बच गए। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों जिलों में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते मंच पर क्षमता से अधिक लोग पहुंच गए थे, जिसके चलते मंच धंस गया।

अयोध्या में साकेतपुरी के पास स्वागत कार्यक्रम के दौरान हरीश द्विवेदी के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी चढ़ गए। अधिक भार के कारण मंच टूट गया। पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को संभाल लिया। हादसे के बाद स्वागत कार्यक्रम पूरा कर वह आगे रवाना हो गए। बाराबंकी में भी चौपुला बाईपास पर स्वागत के दौरान भारी भीड़ के कारण मंच खिसक गया। जिले की सीमा सफेदाबाद से दरियाबाद तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। उधौली ओवरब्रिज पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। सफदरगंज में प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. उपेंद्र सिंह रावत और पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

वहीं बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र पांडेय ने राष्ट्रीय महामंत्री से संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जिले में पार्टी संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयासों से भी उन्हें अवगत कराया। हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारियों को गति देना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsभाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत में दो जगह धंसा मंच, बाल-बाल बचे