इन शहरों के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे यात्रियों को मिलेगी राहत
होली पर आने-जाने वालों को असुविधा न हो इसको लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से रेलवे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

होली पर घर आने और जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-खातीपुर, मऊ-अंबाला और बढ़नी-अमृतसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी नंबर 05023/05024 का संचालन गोमतीनगर से 03 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और अमृतसर से 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से 23.55 बजे चलेगी। यह सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर होते खातीपुरा सुबह 07.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से 18.50 बजे चलेगी। उक्त रूटों से होते हुए अगले दिन गोमतीनगर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। इसमें जनरल के चार, थर्ड एसी के दो, सेकेंड एसी का एक और स्लीपर क्लास के 11 कोच होंगे।
मऊ-अंबाला-मऊ के बीच पांच मार्च से चलेगी
मऊ जं-अम्बाला कैंट-मऊ जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 05301/05302 का संचालन मऊ जं. से 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को और अम्बाला कैंट से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन 05301 मऊ जं-अम्बाला कैंट मऊ जं. से 04.00 बजे चलेगी। भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, दिल्ली होते हुए दूसरे दिन अम्बाला कैंट 00.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05302 अम्बाला कैंट से प्रत्येक शुक्रवार को 01.40 बजे चलेगी। उक्त रुटों से होते हुए अगले दिन मऊ जं. 23.00 बजे पहुँचेगी। इस ट्रेन में जनरल के 04, स्लीपर के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगेगा।
बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी के बीच चलेगी-
बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी के बीच होली विशेष गाड़ी नंबर 05005/05006 का संचलन बढ़नी से 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से 05 से 26 मार्च, तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सीतापुर होकर जाएगी। बढ़नी से 15.10 बजे चलेगी। तुलसीपुर,गोण्डा, सीतापुर, बरेली, दूसरे दिन मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैण्ट, जलन्धर सिटी से होते हुए अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05006 अमृतसर से 12.45 बजे चलेगी। उक्त रूटों से होते हुए दूसरे दिन बढ़नी 08.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, जनरल के 04 कोच होंगे।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

