यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए  स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ से जौनपुर के लिए 25 से 27 तक चलेगी। लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। बाराबंकी, रुदौली,अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज जंक्शन रुकते हुए जौनपुर पहुंचेगी।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत

UP News: लखनऊ में होने वाली होमगार्ड परीक्षा के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 25 से 27 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ से जौनपुर के लिए 25 से 27 तक चलेगी। लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। बाराबंकी, रुदौली,अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज जंक्शन रुकते हुए जौनपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04222 उक्त तिथियों में लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन 17.30 बजे चलेगी। निहालगढ़, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ और फाफामऊ में रुकते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड्स लिखित परीक्षा आज से

यूपी में होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा शनिवार, रविवार व सोमवार को आयोजित की जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शी व नकल विहीन लिखित परीक्षा आयोजित कराए जाने की तैयारी की गई है। 1053 केंद्रों पर 25.32 लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। होमगार्ड्स के 41424 पदों पर भर्ती के लिए तीन दिन अलग-अलग अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी।

हर 240 अभ्यर्थियों पर एक निरीक्षक

परीक्षा को पारदर्शी ढंग से आयोजित कराए जाने के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों व स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत इलेक्ट्रानिक्स उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा की शुचित सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मी बंद परिसर में करेंगी।

सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक सिस्टम व सख्त प्रोटोकाल तैयार किया गया है। कोषागार के डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। जिसकी चाबियां अलग-अलग अधिकारियों के पास होंगी। परीक्षा के दौरान रेलवे व बस स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास यूपी-112 की गाड़ियां व एंबुलेंस तैनात रहेंगी। जिससे किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

आधार आधारित केवाईसी व बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आधार आधारित केवाईसी की व्यवस्था की गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर बायोमीट्रिक डेस्क बनाई जाएगी। जहां अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। किसी भी कीमत पर कोई दूसरा व्यक्ति किसी अभ्यर्थी की जगह परीक्षा नहीं दे सकेगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।