कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था, हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो, बढ़ेंगे फेरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर 8 मिनट पर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दौड़ेगी। यही नहीं भीड़ अधिक हुई तो पांच-पांच मिनट पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार होगा।

कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था, हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो, बढ़ेंगे फेरे
कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर 8 मिनट पर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दौड़ेगी ।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। सावन के पहले दिन अर्थात 30 जुलाई से 14 अगस्त तक रैपिड और मेट्रो के 52 अतिरिक्त फेरे होंगे। हर आठ मिनट पर हाईस्पीड नमो भारत की सेवाएं उपलब्ध होगी। इसके बावजूद भीड़ अधिक हुई तो पांच-पांच मिनट पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार होगा।

एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क मार्गों पर होने वाले जाम की स्थिति और संभावित भीड़ को देखते हुए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर पर विशेष परिचालन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन 52 अतिरिक्त फेरे (ट्रेन ट्रिप्स) संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में नमो भारत हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध हैं, जो विशेष व्यवस्था के तहत 30 जुलाई से 14 अगस्त तक घटाकर हर 8 मिनट कर दी जाएगी। यदि यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है तो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी को और अधिक बढ़ाकर हर 5 मिनट पर उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा सकता है। ये अतिरिक्त फेरे पूरे नमो भारत कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम स्टेशन के बीच संचालित होंगे। कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी, जो शहर के भीतरी इलाकों में सफर को आसान बनाएगी।

सड़क यातायात प्रभावित होने पर राहत का जरिया

​कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को सीमित या पूरी तरह बंद कर देती है। इससे सड़क मार्ग से यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ​ऐसी स्थिति में अपनी तेज गति, समयबद्धता और विश्वसनीयता के कारण नमो भारत ट्रेनें इस क्षेत्र के लिए एक मजबूत जीवनरेखा साबित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और दफ्तर जाने वाले पेशेवरों को बिना किसी बाधा के आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा और पार्किंग संबंधी निर्देश

​एनसीआरटीसी का दावा है कि दिल्ली में सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएफ के सहयोग से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़क मार्ग बंद होने की स्थिति में कुछ स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था में अस्थायी बदलाव या बाधा आ सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति की जानकारी एनसीआरटीसी द्वारा समय-समय पर जनता को दी जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकांवड़ यात्रा विशेष व्यवस्था: हर 8 मिनट पर दौड़ेगी रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो