महंगाई के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ये क्या बोल गए सांसद लोधी

महोबा
Follow us on Google News
share

महोबा में महंगाई को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। सांसद का वीडियो भी सोशल मीडिया है।

महंगाई के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ये क्या बोल गए सांसद लोधी

Mahoba News: यूपी के महोबा में मंहगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बोल बिगड़ गए। सांसद ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे जिले में सियासी पारा चढ़ गया। भाजपा ने सांसद के बयान की तीखी निंदा की है। पूरे मामले को लेकर सांसद के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए है। सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में सपाईयों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान की जमकर निंदा होने लगी है। प्रधामंत्री के मंहगाई को मात देने के लिए विदेश यात्रा न करने और सोना की खरीद कम करने की अपील पर सांसद ने पीएम के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान सपा की अनुशासनहीनता को उजागर कर रहे है। इसी प्रकार के बयान से यह सत्ता से दूर है और आने वाले समय में भी सत्ता से दूर रहेंगे। विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से जब पूरे मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है इसलिए लोग परेशान हैं। महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर किसी भी प्रकार का कोई खेद नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कड़ी निंदा

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने सांसद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सांसद अपने पद की मर्यादा को लांघने का काम कर रहे है। पार्टी को पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। भाजपाईयों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर माफी मांगने की आवाज उठाई है। कुल मिलाकर सांसद के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ घेराबंदी तेज हो गई है।

सपा की अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा एमएलसी ने जताया रोष

अभी हाल ही में सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इस मामले में हरदोई से स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की व्यक्तिगत ओछी व अमर्यादित टिप्पणियों का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही महाराजगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारत देश के केंद्रीय मंत्री भी हैं। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई व्यक्तिगत टिप्पणी का विरोध केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं आम जनता भी कर रही है। इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का राजनीतिक जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।