सपा सांसद का एडिटेड वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, थाने में दी तहरीर

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, मऊ
share

घोसी लोकसभा सीट से सपा सांसद राजीव राय का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

सपा सांसद का एडिटेड वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, थाने में दी तहरीर

UP News: मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट से सपा सांसद राजीव राय का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गुरुवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि है की अगर कार्रवाई नही हुई तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

एक दिन पूर्व सोशल मिडिया पर भाजपा झंडे के साथ एक युवक का आपत्तिजनक व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब युवक के आपत्तिजनक वीडियो से जोड़ घोसी सांसद राजीव का कुछ सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऊपर सांसद बोल रहे है कि यह हमारा दिया हुआ संस्कार है, जिसके नीच एक वीडियो चल रहा है। जिसमें युवक भाजपा के झंडे को उतार कर आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

Voice of UP

घोसी सांसद का वीडियो वायरल होने पर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घोसी सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि प्रभात राय एवं युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ने बताया कि सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एडिडेट वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो को कुछ सेकेंड का काटकर एक अन्य वायरल वीडियो से जोड़कर चलाया जा रहा है। जिसका समाजवादी पार्टी कड़े शब्दों में विरोध कर रहीं है।

उन्होंने बताया कि दोहरीघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अगर दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो सपा सांसद के सम्माम में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। शिकायती पत्र देने वालों में सुजित विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, सतीश यादव, बृजेश राय, विनोद यादव, लालबाबू सोनकर, अंकुश यादव, अनूप विश्वकर्मा सहित अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरा आमने-सामने भाजपा और सपा

इससे पहले दोहरीघाट-औड़िहार नयी मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की की घटना के बाद 12 मई को भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा और दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उद्घाटन कार्यक्रम मऊ जिले के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर दो बजे शुरू हुआ, जिसमें ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मंच पर मौजूद थे। इस दौरान घोसी संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे तो दोनों पक्षों में तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। मंगलवार को भी दोनों दलों में जुबानी जंग जारी रही।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।