किसकी वोटर लिस्ट सही? यूपी एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सपा: अखिलेश यादव

Jan 17, 2026 08:34 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर को लेकर लीगल टीम से कहेंगे सुप्रीम कोर्ट जाए।

किसकी वोटर लिस्ट सही? यूपी एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सपा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर को लेकर लीगल टीम से कहेंगे सुप्रीम कोर्ट जाए, जिससे यह बात साफ हो जाए कि राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट ठीक है या भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची सही है। भाजपा की सरकार में जितने पौराणिक मंदिर तोड़े गए हैं, उतना किसी राजा ने नहीं तोड़े। भाजपा सरकार में पौराणिक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, लेकिन हम लोग क्या करें, मीडिया भाजपा के साथ है।

सपा मुखिया ने शनिवार को भुवनेश्वर में विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद बताचीत में कहा कि हेल्दी इंडिया स्लोगन नहीं मिशन होना चाहिए। हम चाहते हैं कि गरीब का इलाज फ्री हो। समाजवादी सरकार में गरीब को कार्ड नहीं दिखाना पड़ता था। अस्पतालों में फ्री इलाज होता था। अगर विकसित भारत का नारा दे रहे हैं। अमृत काल चल रहा है और कोई कार्ड की वजह से वापस हो जाए, उसका इलाज न हो पाए तो यह ठीक नहीं है। भाजपा सरकार में मंहगाई बहुत बढ़ गई है। बिजली, सिंचाई, खाद सब महंगा हो गया है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार पैदावार की सही कीमत नहीं दे रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। हर मोर्चे पर फेल है।

उन्होंने कहा कि मैं सैफई, इटावा में एक मंदिर बनवा रहा हूं, भाजपा के लोग उसमें कुछ न कुछ करते रहते है। भाजपा सरकार ने काशी का बहुत बुरा कर दिया है। अब न क्यूटो बना और न काशी रह गई। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। हम सबका लक्ष्य भाजपा को हटाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कफ सिरप में घोटाला हुआ। नोटबंदी में घोटाला किया। मां गंगा की सफाई में घोटाला किया। ऐसे ही भाजपा के लोग एसआईआर में घोटाला करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीट जीत जाए, तब भी ईवीएम को पसंद नहीं करूंगा। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराया है। आगे भी हराएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित देशों जर्मनी, जापान, अमेरिका हर जगह बैलेट से चुनाव होता है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।