Sonbhadra News: युवक ने मौत से पहले खाते में ट्रांसफर किए थे रूपये, मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News: युवक ने मौत से पहले खाते में ट्रांसफर किए थे रूपये, मुकदमा दर्ज की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अज्ञात

Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी एक युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने मोबाइल पर धमकी देकर युवक से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
मामले की पृष्ठभूमि
थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार ने गत छह जून को चेतवा गांव स्थित चिलबिल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मोबाइल के माध्यम से उसके भाई को धमकाया और दबाव बनाकर उससे अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस घटना के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा और अंतत: आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत के बाद जब उसका मोबाइल फोन देखा गया तो उसमें बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में रुपये भेजे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल, बैंक लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


