टे्रन से गिरकर युवक घायल, गंभीर

Feb 07, 2026 12:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - दुद्धी के महुअरिया-टेढ़ा गांव के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 वर्षीय सोनू घर से काम के लिए निकला था। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ पुलिस और एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक का इलाज जारी है।

टे्रन से गिरकर युवक घायल, गंभीर

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया-टेढ़ा गांव के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह एक युवक टे्रन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर से काम करने केलिए निकला था। हाथीनाला थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र संजय शुक्रवार की रात घर से काम करने केलिए कहकर निकला था। शनिवार की सुबह पांच बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन और टेढ़ा गांव के बीच डाउन ट्रेन 08612 एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। लोको पायलट ने महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दिया।

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ पुलिस संजय कुमार तिवारी को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। आरपीएफ पुलिस एवं ग्रामीणों के घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी डायल 112 एवं एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी पहुंचाया। दुद्धी अस्पताल में डा सुनील कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। आधार कार्ड व उसके पास पड़े मोबाइल फोन से युवक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक काम करने के लिए कहकर निकाला था। न जाने कैसे पटरी पर गिरकर घायल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।