ओवरटेक विवाद में युवक पर कार चढ़ाई, चार गिरफ्तार

Apr 05, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - ओवरटेक विवाद में युवक पर कार चढ़ाई, चार गिरफ्तार में शनिवार की रात ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने युवक गौरव सिंह पर कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर

ओवरटेक विवाद में युवक पर कार चढ़ाई, चार गिरफ्तार

सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात ओवरटेक को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने युवक गौरव सिंह पर कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जयंत क्षेत्र के व्हीवीसी ऑफिस के पास नितेश अग्रहरी अपने साथियों गौरव सिंह, विवेक अग्रहरि व अन्य सार्थियों के साथ मौजूद था, तभी ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गौरव सिंह पर फोर-व्हीलर वाहन चढ़ा दिया। घायल को तत्काल एनसीएल के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों, लवकेश चौबे, जितेन सिंह चौहान, अभिष सिंह और पुनीत सिंह चौहान-को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।