दांत से नाक पर काट किया घायल,केस

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

अनपरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में 10 मई को एक युवक की नाक काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित आत्माराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि संजय भारती ने उसे सरकारी हैंडपंप पर जाने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दांत से नाक पर काट किया घायल,केस

अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते दस मई को किराना दुकान पर ग्राम पिपरी में समाना लेने गये एक युवक की नाक को दांत से काट कर घायल कर दिया है। पीड़ित आत्माराम पुत्र प्रेम निवासी ग्राम पिपरी थाना अनपरा ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में आत्माराम का आरोप था कि वह किराना की दुकान पर पहुंचा तो उसी समय वहां संजय भारती पुत्र सुखलाल भारती पहुंचा और मुझे सरकारी हैण्डपम्प पर आने से मना करते हुए चेतावनी दी कि अगर चेतावनी अनसुनी की तो जान से मार देंगे।

मैन विरोध किया तो उसने मेरी नाक को दांत से काट कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी को भी गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।