Sonbhadra News: दो दिन बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार में एक युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। मामले की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित कन्हैया पटवा ने पुलिस से उचित कार्रवाई की अपील की है।

Sonbhadra News: दो दिन बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

Sonbhadra News: सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार स्थित एक ढाबे के पास शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मामले से सुकृत चौकी पुलिस को अवगत कराया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी कन्हैया पटवा ने बताया कि शुक्रवार को वह मुधुपुर बाजार में एक ढाबा के पास था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। कन्हैया ने बताया कि वह जब मामले की शिकायत करने सुकृत चौकी पहुंचा तो वहां उसे मामले को दिखवाने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।

दो दिन बीत जाने के बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कन्हैया पटवा ने मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।