युवक पर हमला कर किया घायल, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - चोपन के पटवध गांव में एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया और बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। युवक ने छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक पर हमला कर किया घायल, गंभीर

चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक ने अपने भाई सहित छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।