गाली-गलौज के बाद युवक से मारपीट

Mar 07, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार को चाय पीते समय गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने मिलकर युवक पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 गाली-गलौज के बाद युवक से मारपीट

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में गाली-गलौज के बाद युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम कोन निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:50 बजे वह टेवाटन में चाय पीने गए थे। इसी दौरान बरवाखांड़ निवासी मुकेश यादव वहां पहुंचा और उनसे कहने लगा कि उनकी गाड़ी से उसे चोट लगी है।

आरोप है कि बातचीत के दौरान मुकेश यादव गाली-गलौज करने लगा और अपने घर के अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सुकर यादव, सूर्यमणि यादव और रविंद्र यादव भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर उन्हें पकड़कर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से भाग गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।