Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYoung Man Seriously Injured After Falling from Train in Duddhi
ट्रेन से गिरकर युवक घायल, गंभीर

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, गंभीर

संक्षेप:

Sonbhadra News - दुद्धी के महुअरिया-टेढ़ा गांव के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 वर्षीय सोनू काम के लिए घर से निकला था। लोको पायलट ने घायल युवक को देखा और सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Feb 07, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया-टेढ़ा गांव के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह एक युवक टे्रन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर से काम करने केलिए निकला था। हाथीनाला थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र संजय शुक्रवार की रात घर से काम करने केलिए कहकर निकला था। शनिवार की सुबह पांच बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन और टेढ़ा गांव के बीच डाउन ट्रेन 08612 एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। लोको पायलट ने महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ पुलिस संजय कुमार तिवारी को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। आरपीएफ पुलिस एवं ग्रामीणों के घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी डायल 112 एवं एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी पहुंचाया। दुद्धी अस्पताल में डा सुनील कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। आधार कार्ड व उसके पास पड़े मोबाइल फोन से युवक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक काम करने के लिए कहकर निकाला था। न जाने कैसे पटरी पर गिरकर घायल हो गया।