Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYoung Man Rescued from Suicide Attempt After Domestic Dispute in Bijpur
पुलिस और डाक्टरों की तत्परता ने बचाई युवक की जान

पुलिस और डाक्टरों की तत्परता ने बचाई युवक की जान

संक्षेप:

Sonbhadra News - बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में मंगलवार रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की मेहनत से उसकी जान बच गई और युवक को स्वस्थ कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Jan 07, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में मंगलवार की रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली। जानकारी के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चिकित्सकों की मेहनत ने एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया। मंगलवार की रात 24 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम, का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर कमलेश ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने जैसे ही उसे फंदे पर लटका देखा, उनके होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही पीआरबी टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल फंदे को काटकर युवक को नीचे उतारा। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस टीम ने उसे आनन-फानन में रिहंद स्थित धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया। काफी मशक्कत और प्राथमिक चिकित्सा के बाद युवक की जान बचाने में सफलता मिली। इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब अपने परिजनों के साथ सुरक्षित है। युवक की जान बचने के बाद रोते-बिलखते परिजनों के आंसू खुशी में बदल गए। उन्होंने समय रहते कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम और बेहतर इलाज प्रदान करने वाले डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया।