Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक नें लगाई फांसी, मौत
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News: बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के घरसड़ी जवाहर नगर बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। युवक का नाम सुजीत था, जो संजीवनी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार में शोक का माहौल है।

Sonbhadra News: शक्तिनगर हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के घरसड़ी जवाहर नगर बस्ती में सोमवार तड़के एक युवक ने सीट के निचे लगे लकड़ी मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया। आनन फानन मे घटना की जानकारी होते ही फांसी का फंदा काटकर युवक को संजीवनी अस्पताल शक्तिनगर में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुजीत पुत्र हंस लाल निवासी जवाहर नगर घरसड़ी बस्ती का रहने वाला था। उसने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


