Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsYoung Man Commits Suicide by Consuming Poison in Anjani Village
ससुराल से लौटे युवक ने खाया विषाक्त, मौत

ससुराल से लौटे युवक ने खाया विषाक्त, मौत

संक्षेप:

Sonbhadra News - बीजपुर के अंजानी गांव में एक युवक ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय राम मिलन अपने ससुराल से लौटने के बाद कमरे में सो गया था। परिवार ने जब उसे जगाने की कोशिश की, तो वह मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jan 17, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। वह शुक्रवार की शाम को अपने ससुराल से घर आया था। बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव निवासी 28 वर्षीय राम मिलन पुत्र तुलसी दास ने शनिवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता तुलसी दास ने बताया कि वह मंगलवार को अपने ससुराल नेमना धोरहवा टोला अपनी पत्नी से मिलने गया था। वहां से वह शुक्रवार शाम को वापस अपने घर लौट आया और अपने कमरे में सोने चला गया। बताया कि वह अक्सर सुबह देर तक सोता था, इसलिए शनिवार सुबह किसी ने उसे जगाना उचित नहीं समझा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब दोपहर हो गई और राममिलन कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने सीढ़ी लगाई और मृतक के छोटे भतीजे को किसी तरह कमरे तक पहुंचाया। भतीजे ने जब अंदर जाकर देखा तो राममिलन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने तुरंत कमरे का दरवाजा खोला जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।