Sonbhadra News: विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
Sonbhadra News: विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता विश्व जन
Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बढ़ती जनसंख्या के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में बताया और जनसंख्या संतुलन बनाए रखने का महत्व समझाया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहने और संतुलित विकास की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


