
बकाया मजदूरी को लेकर श्रमिकों ने किया कार्य वहिष्कार
Sonbhadra News - एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा में सैकड़ों मजदूरों ने बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि दो महीने से उन्हें मजदूरी नहीं मिली है, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने काम पर नहीं जाने का निर्णय लिया और गेट को जाम कर दिया।
डाला,हिंदुस्तान संवाद। एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दो माह से बकाया मजदूरी का भुगतान ठेकेदार के नहीं किए जाने से हम सभी के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से बकाया मजदूरी संबंधित ठेकेदार से दिलाये जाने की मांग की। निर्माणाधीन अडानी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में ठेकेदारी के अन्तर्गत कार्य करा रहे ठेकेदार ने लगभग 70 से 80 मजदूरों का दो महीनों से मजदूरी भुगतान नहीं होने से क्षुब्ध श्रमिकों ने मुख्य गेट पर पहुंच कर नाराजगी जताई।
इस दौरान लामबंद श्रमिकों ने काम पर नहीं जाने की आवाज बुलंद कर हड़ताल कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हम सबकी बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक हम काम पर वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने पूरे गेट को जाम कर दिया। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग कर रहे श्रमिकों के समर्थन में दूसरे फर्म के मजदूर भी उतरकर कंपनी के अंदर जाने से मना कर दिया। समर्थन में उतरे मजदूरों ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार हमारा पीएफ नहीं जमा कर रहे हैं जबकि प्रत्येक माह पीएफ का पैसा सैलरी से काट लिया जा रहा है पीएफ खातों में पैसा नहीं जमा कराया जाना इस बात को दर्शाता है कि हम मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। सैकड़ों मजदूरों ने पीएफ नहीं जमा करने का आरोप लगाकर कहा कि जायज मांग को लेकर हम सभी अन्य मजदूरों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं ।अपने पावनों की भुगतान की मांग में विरोध प्रदर्शन कर रहे शंभू चौधरी,जयप्रकाश, दीपक, संतोष दुबे, कैलाश नाथ, रामबली, दीपक कुमार, अवधेश यादव ,राहुल ,रामलाल, विकास पाल , सोनू कुमार , सुरेंद्र पाल ,सूरज ,राजेश, भरत ,रामलाल, शिवपूजन ,कृष्ण कुमार, रामजनम , दशरथ राम, शिवपूजन ने बताया कि आयुष इंजिनियरिंग में काम करने वाले 70 से 80 मजदूरों का भुगतान पिछले नवम्बर-दिसम्बर महीने का अभी तक नहीं किया गया है। ठेकेदार हम लोगों को आज- कल कहकर सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं धीरे धीरे दो माह बीत गए फोन से बात भी अब नहीं करते हैं जिसके कारण हम मजदूर भूखमरी के कगार पर आ गये हैं। अगर दो दो महीने का पेमेंट नहीं मिलेगा तो हम सभी अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएंगे। बच्चों का स्कूल पीस दवाईयां खाने हेतु राशन समेत तमाम घरेलू खर्च हैं मजदूरी नहीं मिल पाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। एसीसी सीमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में लगा एलएनबीटी ने कई फर्मो को काम दे रखा है। उन्ही में से एक आयुस इंजिनियरिंग कंपनी है,जिसमें काम करने वाले मजदूरों को पिछले नवम्बर-दिसम्बर दो माह का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि कभी समय से भुगतान कंपनी में नहीं होता है मजदूरों को कभी छुट्टी भी नहीं मिलता है। वे सुबह 8 बजे से ही हड़ताल पर डटे है। साढ़े दस बजे तक किसी भी अधिकारी के गेट पर न आने पर सभी मजदूर अपने घर वापस चले गए। इस मौके पर अवधेश, दीपक, राघव ,शंभू ,कैलाश, रामलाल ,सुमेर ,राम नगीना ,रामभरोस, दुलारे ,विनोद कुमार ,गोपाल ,राहुल, राम लखन ,रघुवंश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




