थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सरौली गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक श्रमिक थ्रेसर में फंसकर मारा गया। घटना के बाद थ्रेसर मालिक भाग गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने मृतक की पहचान लल्लू राम के रूप में की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन लोगों को शांति भंग के लिए चालान किया गया।

थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा

करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरौली गांव में शुक्रवार की रात गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद थ्रेसर मालिक मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने श्रमिक की पहचान कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। करमा थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी किसान लालव्रत यादव के गेहूं की मड़ाई का कार्य थ्रेसर से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे हो रहा था।

थ्रेसर मालिक के साथ आए श्रमिक मड़ाई के कार्य में लगे थे। इसी दौरान एक श्रमिक का हाथ थ्रेसर में फंस गया और वह थ्रेसर के अंदर चला गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थ्रेसर मालिक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने श्रमिक की मौत पर हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने श्रमिक की पहचान कर उसके परिजनों को मुआवजा दिलाने और थ्रेसर मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। हंगामा की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय, करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम तथा राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत श्रमिक की पहचान 30 वर्षीय लल्लू राम पुत्र रामविचार निवासी रासपहरी म्योरपुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम ने बताया कि मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हंगामा कर रहे गांव के तीन लोगों आलोक मिश्र, विजय मिश्र एवं दीपक विश्वकर्मा का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।