ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रमहिला मोर्चा ने मांगी लखनऊ के लिए इंटर सिटी ट्रेन

महिला मोर्चा ने मांगी लखनऊ के लिए इंटर सिटी ट्रेन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह से सर्किट हाउस में मिलकर...

महिला मोर्चा ने मांगी लखनऊ के लिए इंटर सिटी ट्रेन
आजमगढ़। Fri, 21 Sep 2018 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह से सर्किट हाउस में मिलकर दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने लोक सभा चुनाव से पूर्व आजमगढ़ से लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन व मंदुरी हवाई पट्टी से हवाई उड़ान शुरू करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, महामंत्री डॉ. अल्का सिंह, विभा बर्नवाल, मंत्री माधुरी दूबे, कुसुमलता बौद्ध, डॉ. संतोष यादव, सरोज सिंह, सुनीत अस्थाना, पूनम मौर्य, सीता आदि मौजूद  रही। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें