ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रतेज रफ्तार कार के धक्के से महिला जख्मी, रेफर

तेज रफ्तार कार के धक्के से महिला जख्मी, रेफर

स्थानीय कस्बे के रामनगर रोड पर चीरघर के पास शुक्रवार की दोपहर बाद एक बजे तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पैदल चल कर रामनगर से दुद्धी की तरफ आ रही महिला को धक्का मार दी। कार...

तेज रफ्तार कार के धक्के से महिला जख्मी, रेफर
दुद्धी। हिन्दुस्तान संवादFri, 21 Sep 2018 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय कस्बे के रामनगर रोड पर चीरघर के पास शुक्रवार की दोपहर बाद एक बजे तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क पर पैदल चल कर रामनगर से दुद्धी की तरफ आ रही महिला को धक्का मार दी। कार के धक्के से महिला हवा में उछल कर कुछ दूर जाकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगीरों ने महिला व साइकिल सवार को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। 
खजूरी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय संगीता गुप्ता पत्नी रंजीत गुप्ता अपनी बहन के साथ रामनगर से दुद्धी अस्पताल आ रही थी। जैसे ही वह चीरघर के पास पहुंची  थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक साइकिल सवार को  टक्कर मारते हुए महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला व साइकिल सवार 14 वर्षीय नुमान सिद्दकी पुत्र रोशन अली रामनगर घायल हो गये। साइकिल सवार लड़का रामनगर से मस्जिद आ रहा था। कार के धक्के से साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने नुमान के सिर पर पट्टी कर छुट्टी दे दी।  घायल महिला का प्राथमिक उपचार करके डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। महिला को अंदरूनी चोटें भी लगी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें