पति के बारे में पूछा तो कर दी पिटाई, तीन पर केस
Sonbhadra News - शक्तिनगर के हरदवा बस्ती में एक महिला को अपने पति के बारे में पूछने पर लाठी-डंडों से पीटा गया। पीड़िता सोनिका देवी ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिटाई में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय उसकी मुंह बोली नंद रानी साकेत मौजूद थी, जो गवाह बन सकती है।

शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदवा बस्ती में एक महिला अपने पति के बारे में पूछने गई तो दूसरी महिला समेत तीन लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता सोनिका देवी ने तहरीर देकर बताया कि बीते दो अप्रैल को शाम लगभग 5:30 बजे हरदवा बस्ती रोड पर अपनी मुंह बोली नंद रानी साकेत के साथ अपने पति के बारे में पूछने गई थी। इस पर बिपक्षी विमला साहू, आयुष्मान सिंह चौहान के साथ आयुष्मान की मां ने मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
इसके बाद गाली-गलौज कर जाने से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घटना रानी साकेत ने देखा है जो गवाही दे सकती है। बताया कि दाहिना हाथ, पैर, चेहरे और सर पर अंदरूनी चोटे आई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


