Sonbhadra News: कुलडोमरी में नल-जल योजना बेपटरी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: कुलडोमरी में नल-जल योजना बेपटरीद है। वहीं गुलालीडीह में भी पिछले एक वर्ष से नलों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे हजारों ग्रामीणों के सामने पेद

Sonbhadra News: कुलडोमरी में नल-जल योजना बेपटरी

Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में हर घर नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत के बीरन बाहरा में बनी पानी की टंकी से करीब दो वर्षों से जलापूर्ति बंद है। वहीं गुलालीडीह में भी पिछले एक वर्ष से नलों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे हजारों ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते उन्हें कुएं, हैंडपंप और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर दूषित पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण सियाराम, संतोष, संजय, रमेश लाल, कन्हैयालाल, लालबहादुर, रामअवतार, सुरेश, देवधारी, बाबूराम, शिवप्रसाद, बुल्लू यादव और रामजी ने संबंधित अधिकारियों से योजना की जांच कराकर तत्काल जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में पेयजल समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने पानी की टंकी और पाइपलाइन की तकनीकी जांच कराने के साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि अभी तक जलापूर्ति योजना को जल निगम के माध्यम से पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति से संबंधित समस्या के लिए ग्रामीणों को जल निगम में शिकायत करनी होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: कुलडोमरी में नल-जल योजना बेपटरी