प्रतिदिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, जिम्मेदार मौन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बीजपुर में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण पानी की कमी से जूझ रहे हैं। नमामि गंगे योजना की पाइपलाइन जगह-जगह फटी हुई है, जिससे हजारों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। इससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और सड़कें भी बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने लापरवाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिदिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, जिम्मेदार मौन

​बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। ​एक ओर जहाँ भीषण गर्मी में ग्रामीण जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और नदी, नालों व चुहाड़ के पानी से अपनी प्यास बुझाने को विवश है। वहीं दूसरी ओर रख-रखाव और अनुरक्षण के अभाव में नमामि गंगे योजना पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना की पाइपलाइन जगह-जगह फटने के कारण हर रोज हजारों लीटर शुद्ध पेयजल ऐसे ही सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है। म्योरपुर ब्लाक के अंजानी गांव के टोला बकरीहवा का है जहां पिछले दो दिनों से रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर नमामि गंगे की मुख्य पाइपलाइन फटी हुई है।

इससे हजारों लीटर पानी बहकर मुख्य सड़क पर जमा हो गया है जिससे सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है।​ जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वे नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते आए दिन दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही लगातार पानी भरे रहने से लाखों की लागत से बनी पक्की सड़क भी धीरे-धीरे बर्बाद हो रही है। ​स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार हर घर जल पहुँचाने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है और जनता प्यासी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी लापरवाहियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और भविष्य के लिए इसका स्थाई समाधान किया जाए। इस पूरे मामले पर जब नमामि गंगे परियोजना का कार्य देख रही जीवीपीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रह्लाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही था। उन्होंने कहा पाइपलाइन लीकेज को ठीक करने के लिए टीम को मौके पर भेज दिया गया है मंगलवार को जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर पानी का बहाव रोक दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।