Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsVoter Registration Campaign in Sonbhadra DM Inspects Booths Ensures Compliance with Form-6
एसआईआर : डीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण

एसआईआर : डीएम ने कई बूथों का किया निरीक्षण

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए शुक्रवार और शनिवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया और सभी पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। फार्म-6 भरवाने पर जोर दिया गया है ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।

Jan 30, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on
सोनभद्र, संवाददाता। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर शुक्रवार और शनिवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम बीएन सिंह ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही करमा बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ पर जमा किये जा रहे फार्म-6 के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित बीएलओ, सुपरवाइजर को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र अनुलग्नक 4 जरूर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ बूथों पर निरीक्षण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया है कि फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र अनुलग्नक 4 नहीं लिया जा रहा है। बीएलओ द्वारा इस प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। फार्म-6 के साथ अनुलग्नक -4 व घोषणा-पत्र अवश्य लिया जाये और साथ ही मतदाता से दस्तावेज भी निश्चित रूप से लिया जाये, जिसमें पूरा पता लिखे होने के साथ ही फोटो और मोबाइल नंबर भी सम्मिलित रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची विशेष अभियान के अंतर्गत फॉर्म- 6 के माध्यम से 7, 8 आवेदन भरे जाने की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए, उनका फार्म-6 अवश्य भरवाया जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाए जाएं, लोगों को जागरूक किया जाए तथा सभी आवेदन समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से निस्तारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को भी सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस विशेष अभियान तिथि पर मतदाता फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करावाये, जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक दर्ज नहीं हुआ है। पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पायें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। छह लोगों का फॉर्म सिक्स भरवाने के बाद कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर लगभग 888 मतदाता हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर नाम काटे गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहे हैं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।