Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsVoter List Revision Workshop Held in Duddhi Ahead of 2027 Assembly Elections
बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर जोड़वाएं नाम

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर जोड़वाएं नाम

संक्षेप:

Sonbhadra News - दुद्धी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nov 06, 2025 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत दुद्धी के बहुउद्देशी हाल में विधान सभा स्तरीय कार्यशाला की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि रामनरेश पासवान व श्रवण सिंह गोंड़ रहे। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ मिलकर नाम जोड़वाने की प्रक्रिया एवं मृतक हुए व्यक्तियों सहित स्थान परिवर्तित हुए लोगों का नाम हटवाने/ विलोपन फॉर्म के तहत भरने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 नवंबर को विधानसभा स्तर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता यात्रा को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विधानसभा संयोजक दिलीप पाण्डेय, मनोज सिंह बबलू, सुरेंद्र अग्रहरि,सूरज देव जौहरी,मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह,अंशुमान राय, विनोद जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी, पियूष कसेरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने की।