रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से हराया
ओबरा के अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार शाम को वोर्टेक्स क्रिकेट कप 2026 का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि अजय कुमार राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से हराया। दीपक तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार की देर शाम वोर्टेक्स क्रिकेट कप 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार राय महाप्रबंधक सिविल सी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच रैपिड फायर और हंसवाहिनी क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रैपिड फायर की टीम ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले दीपक तिवारी को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनन्द कुमार सहायक कमांडेंट ओबरा, राकेश कुमार निरीक्षक, सीआईएसएफ अमरदीप सिंह, दलबीर समरा, रमेश सिंह यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


