Sonbhadra News: भूमि विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, एक गंभीर
Sonbhadra News: सोनभद्र के रंदह गांव में रविवार रात भूमि विवाद के चलते 70 वर्षीय लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Sonbhadra News: सोनभद्र ...... भूमि विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, एक गंभीर
घटना का विवरण
0 बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में रविवार की रात हुई घटना
घायल की स्थिति
0 खेत के मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
पुलिस की कार्रवाई
0 घायल व्यक्ति को बभनी सीएचसी में कराया गया भर्ती
0 सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी
बभनी, हिन्दुस्तान संवाद।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रंदह गांव में रविवार की रात भूमि विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विवाद का कारण
बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में खेत की मेड़ और थोड़े से जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रूपचंद पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके शरीर पर लाठी डंडे की मार तथा सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाठक मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पड़े व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घायल की तहरीर तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


