रेणुकूट के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन गुटों में मारपीट, केस दर्ज
Sonbhadra News - सोनभद्र के चुर्क में शादी समारोह के दौरान रेणुकूट के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के गुटों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया और शांति भंग के तहत चालान किया गया।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क के मुसही में शादी समारोह में आए रेणुकूट के वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। रेणुकूट नगर पंचायत के वर्तमान चेयरमैन ममता सिंह के पति अनिल सिंह गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क के मुसही में स्थित एक लॉन में शादी समारोह में पहुंचे थे। उसी शादी समारोह में पूर्व चेयरमैन निशा सिंह के पुत्र अभय प्रताप सिंह भी अपने साथियों केसाथ पहुंचे थे। शादी समारोह के बाद बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वर्तमान चेयरमैन पति अनिल सिंह की तहरीर पर अभय सिंह, अमित सिंह, किशन व अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे पक्ष से पूर्व चेयरमैन निशा सिंह केपुत्र अभय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अनिल सिंह, बृजेश सिंह, शानू सिंह, अनिल यादव, रूद्र प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



