पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा,केस

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

अनपरा थानाक्षेत्र के डिबुलगंज में 11 मार्च को एक मारपीट की घटना हुई। शिकायत कर्ता आकाश कुमार ने आरोपी लाल बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आकाश का आरोप है कि लाल बाबू ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपी धमकी देकर भाग गया।

पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा,केस

अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीते 11 मार्च को डिबुलगंज में देशी शराब दुकान के सामने मारपीट की घटना में शिकायत कर्ता आकाश कुमार पुत्र प्रकाश सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लाल बाबू पुत्र महेन्द्र गुप्ता के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अचानक उस पर हमला किया और बुरी तरह मारापीटा जिससे उसके आंख व हाथ पर गम्भीर चोटें आयी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।