ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रविंढमगंज पुलिस ने लड़की की शादी में की मदद

विंढमगंज पुलिस ने लड़की की शादी में की मदद

विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के धुमा गांव में एक गरीब परिवार की लड़की की...

विंढमगंज पुलिस ने लड़की की शादी में की मदद
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 16 May 2022 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के धुमा गांव में एक गरीब परिवार की लड़की की शादी में विंढमगंज पुलिस फरिश्ता बन गई। लड़की की शादी में कपड़ा व पैसा देकर उसकी मदद की गई।

थाना प्रभारी सूर्यभान और कांस्टेबल सुनील कुमार सहयोग के लिए आगे आए। रविवार की रात धुमा गांव की रीता पुत्री अमेरिका अगरीया की शादी होनी थी। ग्रमीणों ने गश्ती के दौरान पुलिस को बताया कि पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर विंढमगंज थाना प्रभारी व कांस्टेबल ने कन्या की शादी में लड़की के लिए साड़ियां, पैसे,घरेलू सामान, खाद्यान्न सामग्री, किचन का सामान आदि की सहायता की। लड़की के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी सूर्यभान ने कहा कि अगर ईश्वर ने मदद करने के योग्य बनाया है तो गरीब व असहाय लोगों की मदद को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये। कहा कि मुझे ईश्वर ने इस लायक समझा कि मैं किसी के काम आ सकूं। इसलिए गरीब असहाय की लड़की की शादी में सहयोग किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें