जायसवाल समाज ने एकजुटता का दिया संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बीजपुर में जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल का आगमन हुआ। उन्होंने समाज को एकजुटता का संदेश दिया और जागरूकता पर जोर दिया। इस अवसर पर कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समाज के सदस्यों को एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए।

जायसवाल समाज ने एकजुटता का दिया संदेश

बीजपुर। जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय सेवकामोड़ चौराहे पर सोमवार को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल का आगमन हुआ। इस दौरान प्रदीप जायसवाल ने सहस्त्रा अर्जुन की फोटो भेट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने समाज के बारे में संबोधन करते हुए समाज को एकजुटता का संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे जायसवाल समाज को जागरूक होने की जरूरत है समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई सताने का प्रयास करें तो हमारा जायसवाल समाज एक जुट होकर कंधे से कंधे मिल कर समाज के लोगों के साथ चलें यही हमारी पहचान है।

इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, सतेश्वर प्रसाद जायसवाल, रामकुंज जायसवाल, रामजतन जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।