
35 दिन से जले ट्रांसफार्मर के नहीं बदलने के विरोध में प्रदर्शन
Sonbhadra News - दुद्धी,(सोनभद्र)। स्थानीय विकास खंड के डुमरडीहा गांव के पंचायत भवन के पीछे पंडित मुहाल
दुद्धी,(सोनभद्र)। स्थानीय विकास खंड के डुमरडीहा गांव के पंचायत भवन के पीछे पंडित मुहाल के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 35 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जल गया था। इसके बाद से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। डूमरडीहा गांव में 35 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के चलते 30 से 35 घर के लोग अंधकार में जीने को मजबूर है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर 1920 पर शिकायत दर्ज कराया, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया।

उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विद्युत विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार से भी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई की तरफ से कहा जाता है कि राबर्ट्सगंज छपका कार्यालय पर ट्रांसफार्मर अभी उपलब्ध नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्वयं छपका स्थित विद्युत कार्यालय पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की जानकारी प्राप्त किया तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। ग्रामीणों ने कहा कि छपका से भी कहा गया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर कुछ दिनों में बदल दिया जाएगा,परंतु धीरे-धीरे एक सप्ताह बीत गया न ही ट्रांसफार्मर बदल गया और न विद्युत व्यवस्था कहीं से बहाल की गई, जिससे बरसात होने के चलते दिनों घर से रात्रि में निकलना ग्रामीणों का खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि क्षेत्र में बरसात के कारण जंगली जहरीले जीव जंतु रात में निकलते हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस में भी एडीएम वागीश कुमार शुक्ला को प्रार्थना पत्र दे समस्या को अवगत कराया था। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। इस मौके पर जमुना प्रसाद मिश्रा, हेमंत अग्रहरि, दीपू तिवारी, रवि कुमार, बबलू, मेहता आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




