पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Feb 28, 2026 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - म्योरपुर के झापर गांव में ग्रामीणों ने खराब सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत न होने पर प्रदर्शन किया। एक साल से खराब प्लांट के चलते ग्रामीण फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की, नहीं तो धरना देने की चेतावनी दी।

पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पेयजल को लेकर म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिशवा के झापर गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक वर्ष से खराब सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोलर रिमूवल प्लांट की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण भोला गुप्ता, ओम प्रकाश, रामजी, राजेश कुमार, यशोदा, प्रमिला आदि ने बताया कि गांव के हैंडपंपों में फ्लोराइड की अधिकता को देखते हुए जल निगम ने लगभग 18 लाख की लागत से चार साल पूर्व सोलर रिमूवल प्लांट लगवाया था। यह प्लांट लगभग एक वर्ष से खराब हो गया है।

इसके बावजूद संबंधित उसकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे पाचन की समस्या, भूख कम लगना और जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ गई है। मामले को लेकर ना ब्लॉक वाले ध्यान दे रहे है ना ही जिम्मेदार अधिकारियों को चिंता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द प्लांट की मरम्मत नहीं कराया गया तो वे बाजार किनारे प्लांट के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब पडे़ सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।