अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बभनी के बचरा गांव के ग्रामीणों ने दो महीने तक राशन न मिलने पर कोटे की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से राशन दिलाने की मांग की है। कोटेदार ने अंगूठा लगवाने के बाद राशन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक लाभार्थियों को राशन नहीं मिला।

अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के बचरा गांव के ग्रामीणों का अंगूठा लगवाने के बाद भी दो माह का राशन न दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटे की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर राशन दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। विकास खंड बभनी के बचरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाला राशन कोटेदार अंगूठा लगाने के बाद नहीं दे रहा। वितरण तिथि पर पहुंचे ग्रामीणों का अगूंठा लगाने बाद में राशन देने का आश्वासन अब कोरा साबित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कोटेदार ने अंगूठा लगाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया था। इस तरह का आश्वासन दो माह तक देता रहा, लेकिन अब दो माह बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों को राशन नहीं मिला। लाभार्थियों ने तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ठ कराया है। इस मौके पर रामनरेश, कुमारी, हीरा लाल, शंकर, बिरहु, उदासियां, पानपती, सोमालिया, प्रमिला देवी, श्रीमती, लीलावती, संजय, फुलकुवर, सम्पतियां, फूलमती, सीता कुंवर, रीना देवी, पानकुंवर, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक परवेज असलम खान ने बताया कि जानकारी मिली है। मंगलवार को इस प्रकरण की जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।