पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने बाल्टी-डब्बा संग किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

नगवां ब्लाक के खलियारी गांव के ग्रामीणों ने पेयजल की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन से पानी की सप्लाई न होने पर नाराजगी जताई और समय पर पानी की आपूर्ति की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी कभी नहीं आता और अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे।

पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने बाल्टी-डब्बा संग किया प्रदर्शन

खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लाक के खलियारी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को पेयजल को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रतिदिन समय से पेयजल की आपूर्ति कराए जाने की मांग की । इस दौरान ग्रामीण रामलाल, रामयाद भारती ने कहा कि हमारे गांव में प्रतिदिन पानी कभी नहीं आता है, जबकि पानी सप्लाई प्रतिदिन दोनों टाइम सुबह-शाम देने का प्रावधान है। इसके बावजूद एक टाइम पानी सप्ताह में एक दिन नहीं या दो दिन ही आता है। विभाग की इस रवैए से हम सब ग्रामीणों को पीने के लिए भी पानी की किल्लत हो जा रही है।

उमाशंकर पासवान, प्रमोद कुमार का कहना है कि इस बड़ी समस्या को भी क्षेत्रीय जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन नजर अंदाज कर दिया जा रहा है। इस समस्या पर बड़े अधिकारियों को जानकारी नहीं है। पानी की समस्या को लेकर महिलाओं में आक्रोश भी देखने को मिला। मालती देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, शान्ती देवी धाना देवी, निर्मला देवी आदि ने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सब जिलाधिकारी कार्यालय लोढी जाकर प्रदर्शन कर समस्या को अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी पीने के लिए हम सब कहां जाएं, एक भी हैंडपंप सही नहीं है जिसमें से पीने के लिए भी पानी लिया जा सके। एक भी कुआं में पानी नहीं है जाएं तो कहां जाएं। इस सम्बंध में जल जीवन मिशन के के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने विभाग समेत जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है और समय से दोनों टाइम पानी सप्लाई कराने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।