Sonbhadra News: कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra News: कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कीचड़युक्त

Sonbhadra News: सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड की बैना ग्राम पंचायत स्थित बैगा टोला तक जाने वाली जर्जर और कीचड़युक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बैना मुख्य मार्ग से बैगा टोला तक जाने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 15 वर्षों से कच्ची पड़ी है। बरसात के दौरान पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को प्रतिदिन इसी दुर्गम मार्ग से स्कूल जाना पड़ता है। कई बार उन्हें इस सड़क से बचने के लिए पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं खराब सड़क के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू नहीं कराया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जितेंद्र कुमार पांडेय, रवि कुमार पांडेय, नंदकुमार, बालेश्वर पांडेय, अयोध्या प्रसाद, मंशा, हरि गहवा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।


