Sonbhadra News: बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra News: बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बि

Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत मुनगाडीह के दुपेड़ी टोला में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं बभनी के चौंना रोड पर बाबूराम गुप्ता के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर भी चार दिनों से खराब पड़ा है। बिजली न होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग ने शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर कर दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अंधेरा होने के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासी क्षेत्रों की बिजली संबंधी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। प्रदर्शन में नंदलाल, प्रहलाद, नंदबिहारी, प्रभावती, रंजीत कुमार और घुटुरी समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है。
खराब ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही का आरोप
बभनी। विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या बनी हुई है। सरकार की ओर से शिकायत मिलने के बाद खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जाता है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाकपा के जिला सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।


