Sonbhadra News: ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra News: म्योरपुर विकास खंड के राजासरयी गांव के खिरवा टोला में एक माह से खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की मांग की। विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के राजासरयी गांव के खिरवा टोला में एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पहले टोले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी शिकायत बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है।
बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय सीमा में बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए, लेकिन यहां एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे संबंधित सब-स्टेशन का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बिजली संकट झेलने के बाद अब वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर राजू पांडेय, सुखयी राम, आयुष पांडेय, रामभजन, जिंदलाल गोंड़, रमेश, कमलेश, सुरेश, अखिलेश, अनिता, सीमा, रोली और शिव प्रसाद गोंड़ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


