नाली की सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष

Feb 18, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - शक्तिनगर के म्योरपुर ब्लाक के चंदुआर गांव में नालियों की सफाई न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। गंदगी और झाड़ियों के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है, जबकि सरकार स्वच्छता अभियान की बात कर रही है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

नाली की सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत चंदुआर की विभिन्न बस्तियों में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नालियों में गंदगी बिखरी हुई है और झाड़ियां उग गई हैं। ग्रामीणों ने नालियों की साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण संजय, मनोज, सूरज दुबे, संजय दुबे आदि का आरोप है कि चंदुआर गांव में अलग-अलग बस्तियां में नाली जाम है। कूड़ा कचरा के साथ नालियों में झाड़ियां का अंबार पड़ा हुआ है। आरोप लगाया की सफाई के नाम पर लाखों का टेंडर होता है। बावजदू इसके सफाई न होने से गंदगी दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

गंदगी के प्रकोप से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे लोग बीमार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर जोर दे रहा है तो दूसरी तरफ गांव में गंदगियों का अंबार पड़ा हुआ है। गांव में दवा छिड़काव के साथ नाली की सफाई न होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी से किया लेकिन उसके बावजूद आज तक सफाई नहीं हुई। सफाई के नाम पर मिली भगत से लाखों रुपए का बंदरबांट करने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। लोगों ने गांव में दवा छिड़काव के साथ नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।