Sonbhadra News: 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर
Sonbhadra News: 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर10 दिनों से ट्रांसफार्मर

Sonbhadra News: सागोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनी में चौना रोड पर बाबूराम के घर के पास लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे ग्रामीणों को गर्मी और अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने का निर्देश दे रखा है, लेकिन चौना रोड पर पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं रात में अंधेरा रहने के कारण सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने स्थानीय लाइनमैनों से जानकारी मांगी तो उन्हें भी ट्रांसफार्मर कब बदलेगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय ग्रामीण शिवकुमार, रिंकू, बबलू, अब्दुल कयूम, मिथलेश कुमार, अजीजू दिन, सुभाष शर्मा, संतोष कुमार, राहुल कुमार, सोनू, रामू, मोनू, दिलीप और रमेश आदि ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग को मामले से अवगत कराया गया है। ट्रांसफार्मर दो दिन पहले भेजा गया है, लेकिन अभी तक पहुंचा नहीं है। ट्रांसफार्मर आते ही उसे बदल दिया जाएगा।


