जले ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए लामबंद हुए ग्रामीण

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी के आदिवासी टोला काशीकुड़ के ग्रामीणों ने दो माह से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। उन्होंने विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गर्मी में अंधेरे में रहना परेशानी का कारण बन रहा है। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।

जले ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए लामबंद हुए ग्रामीण

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के आदिवासी बाहुल्य टोला काशीकुड़ में दो माह से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि विभाग हम लोगो को अंधेरे में रखने का प्लान बना चुकी है। कहा कि 2 माह से हम लोग अंधेरे में परेशान हैं और इसका शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 में हम लोग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और शासन से मांग की कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।

बताया कि यह टोला आदिवासी बाहुल्य है और गर्मी के दिन में दिक्कत हो रही है तथा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस मौके पर राजू कुमार गुप्त, कुलदीप सिंह गौड़, मोहर सिंह गौड़, रामलाल गौड़, रमाशंकर गोड़, हीरा सिंह गौड़, सुप्रीम गोड़, रघुवीर सिंह आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाने की मांग की। इस संबंध में एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।