बांस के सहारे नहर पार करने को विवश हैं ग्रामीण

बांस के सहारे नहर पार करने को विवश हैं ग्रामीण

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर से मसोई गांव जाने वाले

Nov 07, 2025 03:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर से मसोई गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर नहर पर बनी पुलिया बारिश में बह जाने के कारण ग्रामीणों को बांस के सहारे नहर पार करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बारिश में बही पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। घोरावल ब्लाक के ढुटेर गांव स्थित स्टेट हाइवे से मसोई गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित नहर के पास बनी पुलिया बरसात में बह गई है। इस कारण ग्रामीणों को करीब डेढ़ किमी दूर दूसरे रास्ते से आना-जाना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बहुत आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीण उक्त स्थल पर बांस रखकर उसके सहारे जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं, जिन्हें पानी का तेज बहाव होने से खतरे का भय बना रहता है। यही नहीं इस संपर्क मार्ग की हालत भी दयनीय हो गई है। बताया जाता है कि उक्त पुलिया के निर्माण के लिए कार्य योजना में भी डाला जा चुका है, परंतु अभी तक इस पर कोई कार्रवाई वास्तविक धरातल पर नहीं दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से लसड़ी, मसोई, डाभा, ईनम आदि गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। पिछले वर्षों बरसात के दिनों में यह पुलिया बह गई है, मगर आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा संबंधित गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण विजय कुशवाहा, सुभाष पासवान, महेंद्र चौहान, जगदीश विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, शिव प्रसाद, बद्री प्रसाद, सुधेद्र पांडेय, तिलक चौहान, बसावन, महेश कुमार, विजय कनौजिया, विमलेश गुप्ता, राम सिंह चौहान, अनिल कुमार, रामनाथ चौहान ने इस ओर शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने उक्त स्थल पर पुलिया का निर्माण यथाशीघ्र कराए जाने की मांग की है।