Sonbhadra News: पटरियों पर उगी झाड़ियों से हादसे का खतरा
Sonbhadra News: पटरियों पर उगी झाड़ियों से हादसे का खतरापटरियों पर उगी झाड़ियों से हादसे का खतरापटरियों पर उगी झाड़ियों से हादसे का खतरापटरियों पर उगी झाड़ियों से हाद

Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा होने के बावजूद सड़क की पटरियों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। वहीं सड़क की पटरियों पर उगी बड़ी झाड़ियों से वाहनों को पास लेने में हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पटरियों पर झाड़-झंखाड़ पसरा होने के कारण सड़कें संकरी नजर आ रही हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर झाड़ियों में छिपे सांप-बिच्छुओं का भी खतरा बना रहता है। कई जगह झाड़ियां सड़क के आधे हिस्से तक फैल गई हैं, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की पटरियों की सफाई कराकर झाड़ियों की कटाई कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

