Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsVijay Singh Gond 8-Time MLA from Duddhi Laid to Rest with Tribal Rituals
आदिवासी रीति रिवाज से दफन होंगे विधायक विजय सिंह गोंड

आदिवासी रीति रिवाज से दफन होंगे विधायक विजय सिंह गोंड

संक्षेप:

Sonbhadra News - दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र दुद्धी से आठ बार विधायक रहे विजय सिंह

Jan 09, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र दुद्धी से आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ को शुक्रवार को आदिवासी रीति रिवाज से उनके पैतृक आवास कटौली में उनकी जमीन पर दफनाया जाएगा। यहां उनकी समाधि बनाई जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ का गुरुवार की दोपहर पीजीआई लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुवार की रात उनका शव सपा कार्यालय पर पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में सपा के साथ ही अन्य दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उनका शव उनके पैतृक आवास दुद्धी के कटौली गांव पहुंचा। दुद्धी के कटौली गांव में शव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी दलों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार की दोपहर उनके पैतृक आवास पर उनकी ही जमीन पर आदिवासी रीति रिवाज से उनका शव दफनाया जाएगा। यहां उनकी समाधि बनाई जाएगी। इसके पूर्व उन्हें गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री राम विचार नेताम भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुचे थे। साथ ही जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं दुद्धी एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे व्यासजी गोंड, सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व विधायक रमेश दुबे, अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक चकिया जितेन्द्र कुमार, विजय यादव, भाजपा के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, भाजपा नेता श्रवण सिंह गोड, नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह आदि उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।