ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसब्जी विक्रेताओं ने आश्रम मोड़ पर लगाया जाम

सब्जी विक्रेताओं ने आश्रम मोड़ पर लगाया जाम

म्योरपुर थाना के आश्रम मोड़ खैराही स्थित साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने से मना करने पर सब्जी विक्रेताओं और नव निर्वाचित प्रधान ने पुलिस का विरोध...

सब्जी विक्रेताओं ने आश्रम मोड़ पर लगाया जाम
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रWed, 05 May 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

गोविन्दपुर। हिन्दुस्तान संवाद

म्योरपुर थाना के आश्रम मोड़ खैराही स्थित साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने से मना करने पर सब्जी विक्रेताओं और नव निर्वाचित प्रधान ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीण उग्र हो गए और आश्रम मोड़ म्योरपुर मुर्धवा मॉर्ग पर जाम लगा दिया। रात आठ बजे खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था। कोरोना कफ्र्यू का पॉलन कराने की कोशिश में पुलिस को बुरा भला सहना पड़ा। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि पुलिस ने हम लोगों की सब्जी फेंक दी। यह अन्याय है। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सबको मना किया गया कि कफ्र्यू में बाजार नही लगेगा लोग जबरन करने लगे। कुछ लोग नशे में आकर सब्जी विक्रेताओं को जाम लगाने के लिए उकसाया। जाम अभी तक लगा हुआ है। लोग एसडीएम और सीओ को मौके पर वार्ता के लिए अड़े हुए है। साढ़े छ बजे से सड़क जाम शाम 8 बजे तक नहीं खुला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें