गोरखपुर को हराकर वाराणसी की टीम बनी चैम्पियन

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

रेणुकूट में आयोजित आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने गोरखपुर को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में वाराणसी ने 26-19 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में नौ जनपदों की टीमों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

गोरखपुर को हराकर वाराणसी की टीम बनी चैम्पियन

रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डाल्को में आयोजित तीन दिवसीय आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को गोरखपुर को हराकर वाराणसी की टीम चैम्पियन बनी। हिंडाल्को स्पोर्ट्स काउंसिल एवं जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। हिंडाल्को मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ से ही वाराणसी की टीम ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा कायम रखा। गोरखपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन वाराणसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 26-19 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका विवेक सिंह और अमरजीत ने निभाई, जबकि टेबल अधिकारियों के रूप में अतुल सिंह एवं पंकज सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेणुकूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह तथा एचआर हेड अजय सिन्हा रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान हिंडाल्को के 15 पूर्व खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र तथा देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। सीईओ समीर नायक ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना हिंडाल्को की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।